सीबीआई ने नाइजीरिया के इंटरपोल प्रकोष्ठ से यह पुष्टि करने को कहा है कि क्या स्टर्लिंग बायोटेक कंपनी का फरार प्रवर्तक नितिन संदेसरा उनके देश में है सीबीआई 5300 करोड़ रुपये की बैंकिंग धोखाधड़ी मामले में नितिन संदेसरा की जांच कर रही है यह कदम इस रिपोर्ट के बाद उठाया गया कि संदेसरा अपने परिवार के सदस्यों के साथ संयुक्त अरब अमीरात से नाइजीरिया भाग गया है भारत का नाइजीरिया के साथ प्रत्यर्पण संधि नहीं है इस मामले में संदेसरा के परिवार के सदस्य भी आरोपी हैं एजेंसी ने कहा है कि संदेसरा और उसके परिवार के सदस्यों के ठिकानों के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है रिपोर्टों के बाद एजेंसी ने संदेसरा और उसके परिवार के सदस्यों की जानकारी के लिए नाइजीरियाई इंटरपोल अधिकारियों से संपर्क किया एजेंसी ने अक्तूबर में स्टर्लिंग बायोटेक उसके निदेशक चेतन जयंतीलाल संदेसरा दीप्ति चेतन संदेसरा राजभूषण ओमप्रकाश दीक्षित नितिन जयंतील संदेसरा और विलास जोशी चार्टर्ड अकाउंटेंट हेमंत हाथी आंध्र बैंक के पूर्व निदेशक अनूप गर्ग और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था सीबीआई ने आरोप लगाया है कि कंपनी ने आंध्र बैंक की अगुआई वाले बैंकों के एक समूह से 5000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज लिया था जो गैर निष्पादित संपत्ति में बदल गया है।
5300 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी

More Stories
तमिलनाडु सीएम एम के स्टालिन ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, कोलाथर सीट से मिली हैं हार
फ़िल्म अभिनेता गोविंद नामदेव ने परिवार सहित किए बाबा महाकाल के दर्शन
पश्चिम बंगाल में 9 मई को होगा नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह