May 5, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

विराट कोहली और मीराबाई चानू राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और विश्व चैंपियन भारोत्तोलक मीराबाई चानू को आज प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया विश्व के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज विराट कोहली पिछले तीन साल से बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं उन्हें इससे पहले 2016 और 2017 में भी इस पुरस्कार के लिए नामित किया गया था कोहली ने अब तक 71 टेस्ट मैचों में 6147 रन और 211 वनडे में 9779 रन बनाये हैं चानू को पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में 48 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतने के कारण इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिये चुना गया है उन्होंने इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में भी सोने का तमगा जीता था लेकिन चोट के कारण एशियाई खेलों में भाग नहीं ले पायी थीं

Share to...