April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कांग्रेस ने तेलंगाना चुनाव के लिए बनाई स्क्रीनिंग कमेटी

मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ और मिजोरम के साथ तेलंगाना में विधानसभा चुनाव की संभावनाओं को देखते हुए कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने तेलंगाना के लिए पार्टी की स्क्रीनिंग समिति का गठन किया है पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरण दास की अध्यक्षता वाली इस समिति में तीन सदस्य होंगे इसके साथ पार्टी अध्यक्ष ने नाना पटोले को किसान खेत मजदूर कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है पार्टी महासचिव अशोक गहलोत ने बताया कि तेलंगाना की स्क्रीनिंग कमेटी में शर्मिष्ठा मुखर्जी और कुमारी ज्योति को सदस्य बनाया गया है इसके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एआईसीसी में कई नए सचिव भी नियुक्त किए हैं जेनिथ संगमा को अरुणाचल प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है वहीं चार्ल्स पेगंरोप को मणिपुर का सचिव बनाया गया है विक्टर केशिंग को मेघालय का प्रभार दिया गया है

Share to...