गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने हिंदी दिवस पर अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अपना नाम अंग्रेजी से बदलकर हिंदी में लिखा हिंदी में ही ट्वीट किया कि भाषा देश की सांस्कृतिक धरोहर के साथ राष्ट्रीय स्वाभिमान की भी अभिव्यक्ति होती है हिंदी दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए राजनाथ ने हिंदी समेत सभी भारतीय भाषाओं के प्रचार प्रसार के लिए योगदान देने को कहा गृहमंत्री के ट्विटर हैंडल पर हिंदी में नाम लिखे जाने के बाद कई सांसदों विधायकों और पार्टी नेताओं ने उनका अनुसरण करते हुए अपना नाम हिंदी में लिखा गृहमंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी अंग्रेजी की जगह हिंदी में गृहमंत्रालय लिख दिया गया गृहमंत्री के हिंदी दिवस पर ट्वीट को 1,300 से ज्यादा लोगों ने रीट्वीट किया और नौ हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया
देश को जोड़ती है हिंदी – राजनाथ

More Stories
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की