April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बंगाल में लोकसभा की 25 सीट जीतने का लक्ष्य – भाजपा

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी ने 2019 के आम चुनाव में लोकसभा की 25 सीट जीतने और 2021 के विधानसभा चुनाव में राज्य में सत्ता में आने का लक्ष्य रखा है घोष ने यहां पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि भारतीय जनता पार्टी वाम दलों और कांग्रेस को पछाड़कर पश्चिम बंगाल में पहले ही मुख्य विपक्षी दल बन चुकी है राज्य में लोग ममता बनर्जी की जनविरोधी नीतियों से अप्रसन्न हैं और वे विकल्प की ओर देख रहे हैं जो हम उपलब्ध कराएंगे बैठक में आगामी आम चुनाव में राजनीतिक विरोधियों से मुकाबले की रणनीति पर चर्चा की गई जमीनी से लेकर विभिन्न स्तरों पर पार्टी की संगठनात्मक शक्ति का आकलन किया गया तथा इसे मजबूत करने पर जोर दिया गया

Share to...