April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मोदी की कल जयपुर में रैली, खर्च होंगे लगभग 7.22 करोड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जयपुर दौरे पर होंगे जहां वह केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। पीएम मोदी की रैली के लिए भीड़ जुटाने का खास इंतजाम किया गया है। राजस्थान की वसुंधरा राजे सरकार ने 33 जिलों से लाभार्थियों को जयपुर में प्रधानमंत्री से संवाद करने के स्थान तक लाने के लिए 5579 बसें बुक की हैं जिन पर करीब 7.22 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
पीएम मोदी के कार्यक्रम में करीब 2.5 लाख लाभार्थियों के जुटने का अनुमान है। इस कार्यक्रम के लिए बाकायदा जिलाधियारों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने जिले के कम से कम 10 हजार लोगों को कार्यक्रम स्थल तक ले जाने का इंतजाम करें। यहां तक कि कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे लोगों को ट्रेनिंग भी दी गई है, ताकि वह पीएम मोदी के साथ संवाद के दौरान सवालों का अच्छे से उत्तर दे सकें।

Share to...