बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्र को कैंसर हो गया है। इसके बाद ही प्रशंसक सोनाली की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं। सोनाली फिलहाल, न्यूयॉर्क में इस कैंसर का उपचार करा रही हैं। सोनाली ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में मेटास्टैटिक कैंसर होने का जिक्र किया।
मेटास्टैटिक कैंसर शरीर में होने वाले अन्य प्रकार के कैंसर की तुलना में ज्यादा खतरनाक माना जाता है, जिसकी वजह इसका शरीर के बाकी हिस्सों में फैल जाना है। मैटास्टैटिस का मतलब होता है रूप बदलना, यह कैंसर करीब-करीब ऐसा ही करता है। कैंसर के सेल्स टूटने के बाद खून में मिलकर शरीर के बाकी हिस्सों में भी फैल जाते हैं, जिससे कि पूरे शरीर की प्रक्रिया प्रभावित होने लगती है।
इस कैंसर के लक्षणों में मुख्य रूप इस बात पर ज्यादा निर्भर करते हैं कि कैंसर शरीर के किस हिस्से तक फैल रहा है। जैसे अगर कैंसर की शुरुआत हड्डियों से होती है या हड्डियों में फैलता है तो हड्डियां कमजोर हो जाती हैं जिसके की दर्द रहने लगता है और फ्रैक्चर भी संभव है। इसके अलावा अगर कैंसर मस्तिष्क पर हमला करता है तो सिरदर्द, दौरे पड़ना या चक्कर आना के लक्षण दिखते हैं। इसी तरह जब कैंसर फेफड़ों की ओर बढ़ता है तो सांस लेने में दिक्कत आने लगती है। वहीं जब कैंसर लीवर तक पहुंचता है तो पेट में सूजन, दर्द और पीलिया लक्षण के रूप में उभरते हैं।
सोनाली को हुआ खतरनाक कैंसर, चल रहा है इलाज

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ