जैसे-जैसे मध्यप्रदेश विधानसभा का चुनाव नजदीक आ रहा है, कांग्रेस और बीजेपी अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटी हैं। बीजेपी की कोशिश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में लगातार चौथी बार सत्ता पाने की है, लेकिन पार्टी एंटी-इनकंबेंसी का भी सामना कर रही है। कांग्रेस इस मुद्दे का जोर-शोर से उठाने की कोशिश कर रही है। वहीं, बीजेपी के नेता एंटी-इनकंबेंसी को नकार रहे हैं, हालांकि इससे निपटने के लिए पार्टी के रणनीतिकार कई फॉर्मूले बना रहे हैं।
हाल ही में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में उन लोगों को ही उम्मीदवार बनाएगी, जो चुनाव जीतने वाले होंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि कई विधायकों के टिकट काटे जाएंगे, हालांकि उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि यह पहली बार नहीं हो रहा है। पहले भी टिकट कटते रहे हैं, लेकिन माना जा रहा है कि पार्टी कई विधायकों के कामकाज से खुश नहीं है। ऐसे में उनके टिकट काटकर सरकार विरोधी लहर को कम करने का प्रयास करेगी।
मध्यप्रदेश में सत्ता में वापसी के प्रयासों में जूटी बीजेपी

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम