April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

इंडिया का पहला स्मार्ट एक्सप्रेसवे शुरू, 4 घंटे की दूरी सवा घंटे में होगी तय

पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को यूपी के बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। ईपीई देश का पहला स्मार्ट और 100ः सोलर एनर्जी से लैस एक्सप्रेसवे है। पिछले दिनों इसी के उद्घाटन में देरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने हाईवे अथॉरिटी को फटकार लगाई थी और इसे 1 जून से खोलने का निर्देश दिया था।
मोदी ने बागपत में कहा कि आज दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए बड़ा दिन है। ईस्टर्न पेरिफेरल और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की शुरुआत हुई। मुझे नई सड़क पर चलने का मौका मिला तो पता चला कि एक्सप्रेसवे का सफर जीवन को कितना आसान बनाता है। ये काम सिर्फ 18 महीने में पूरा हुआ है।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की शुरू होने से दिल्ली के अंदर आने वाले वाहनों में कमी आएगी। ये देश का पहला ग्रीन एक्सप्रेसवे है। ये सड़क सिर्फ 500 दिनों में तैयार हुई है। अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश से दूध, अनाज, सब्जी आसानी से दिल्ली पहुंचेगी।

Share to...