November 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मोदी जाएगें सिंगापुर-इंडोनेशिया के 5 दिनी दौरे पर

नरेंद्र मोदी 29 मई को सिंगापुर और इंडोनेशिया के 5 दिन के दौरे पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री इस दौरान दोनों देशों के नेताओं से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसमें रक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर करार हो सकते हैं। मोदी का यह इंडोनेशिया का पहला और सिंगापुर का दूसरा दौरा होगा। बता दें कि प्रधानमंत्री 21 मई को एक दिन के अनौपचारिक दौरे पर रूस गए थे। इस साल वे 6 दौरों में 11 देशों की यात्रा कर चुके हैं।
विदेश मंत्रालय की सचिव प्रीति सरन ने बताया कि प्रधानमंत्री सिंगापुर के शांगरी ला में 1 जून को एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह पहला मौका होगा जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री को सिंगापुर में संबोधन के लिए बुलाया गया है। इस दौरान नरेंद्र मोदी का फोकस भारत-प्रशांत महासागर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा पर होगा। भारत के पास इस मुद्दे पर अपनी नीतियां दुनिया के सामने रखने का बेहतर मौका है। साथ ही प्रधानमंत्री सागरमाला प्रोजेक्ट को लेकर अपनी बात रखेंगे।

Share to...