November 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मोदी के मंत्री ने किया रितिक, विराट और साइना को चैलेंज

केंद्र सरकार में मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो डालकर बेडमिंटन स्टार साइना नेहवाल, बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन और भारत के क्रिकेट कप्तान विराट कोहली को चैलेंज दिया है। राठौड़ ने फिटनेस के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए एक नया प्रयोग किया है। राठौड़ ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें वो देश के लोगों से फिटनेस की अपील कर रहे हैं।
वीडियो की शुरुआत में राज्यवर्धन सिंह अपनी फिटनेस के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रेरणा बताते हैं। वो कहते हैं कि मोदी को देखकर उनके मन में फिटनेस की भावना जाग उठती है। इसके बाद राठौड़ वीडियो में पुशअप्स करते दिखाई देते हैं। राठौड़ ने यह वीडियो अपने कार्यालय में ही बनाया है।
राठौड़ ने इस मुहिम को हम फिट तो इंडिया फिट का नाम दिया है। इसके अलावा राठौड़ ने इस फिटनेस मुहिम में भागीदारी के लिए विराट कोहली, रितिक रोशन और साइना नेहवाल को भी चैलेंज किया है। इसके अलावा उन्होंने लोगों से भी अपने फिटनेस वीडियो और फोटो शेयर करने की अपील की है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं। उन्होंने ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की परंपरा शुरू की है। इसके अलावा राठौड़ खुद भी खिलाड़ी रह चुके हैं। राठौड़ ने एथेंस ओलंपिक में भारत के लिए मेडल जीता था।

Share to...