April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 4 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की घुसपैठ को नाकाम कर दिया। मुठभेड़ में सेना ने 4 आतंकियों को मार गिराया। ऑपरेशन अभी चल रहा है और भी आतंकी छिपे हो सकते हैं। गौरतलब है कि मोदी शनिवार को राज्य के एक दिन के दौरे पर थे। इससे पहले बॉर्डर पर आतंकियों गतिविधियों के चलते सुरक्षाबलों ने जम्मू समेत 3 जिलों में हाईअलर्ट जारी किया था।
केंद्र सरकार ने रमजान के दौरान सुरक्षाबलों से जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन नहीं चलाने के लिए कहा है। हालांकि, इसके बाद से लगातार पाक की तरफ से युद्धविराम उल्लंघन हो रहा है। मंत्रालय के आदेश के बाद आतंकियों के साथ यह पहली मुठभेड़ है।

Share to...