झारखंड स्थित देवनगरी यानी की देवघर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी कि एम्स बनाया जाएगा। केंद्रीय कैबिनेट ने इसके लिए मंजूरी दी है। इसके तहत 1103 करोड़ रुपये की लागत से एम्स अस्पताल बनाया जाएगा। इस अस्पताल में 750 बेड होंगे और साथ ही यह एक मेडिकल कॉलेज भी होगा।
बताया जा रहा है कि एम्स देवघर के देवीपुर प्रखंड में बनाया जाएगा। एम्स अस्पताल के निर्माण के लिए झारखंड सरकार ने 237 एकड़ जमीन मुहैया कराया है। देवघर में एम्स अस्पताल का निर्माण केंद्र सरकार के द्वारा किया जाएगा। इस अस्पताल के निर्माण का लक्ष्य 45 महीने रखा गया है।
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज कई ऐलान किए, जिसमें उन्होंने कहा कि देवघर में एम्स अस्पताल के निर्माण की मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की हेल्थ फॉर ऑल की पॉलिसी के तहत झारखंड के देवघर में एक एम्स अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल के लिए सारा खर्च भारत सरकार उठाएगी। 1103 करोड़ रुपये की लागत से एम्स अस्पताल को 45 महीनों में पूरा किया जाएगा। पीएम मोदी आगामी 25 मई को झारखंड का दौरा करने वाले हैं। उसी दिन धनबाद से पीएम मोदी ऑनलाइन देवघर एम्स का शिलान्यास करेंगें।
देवघर में बनेगा एम्स, केंद्र से मिली मंजूरी, पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध