झारखंड में धनबाद जिले के दिगड़ी गांव के एक घर से सीआरपीएफ ने भारी तादाद में विस्फोटक बरामद किया है। बरामद विस्फोटक की मात्रा इतनी है कि नक्सली लैंड माइन बिछाकर एक साथ 1000 से अधिक बड़े विस्फोट कर सकते थे। सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार बरामद विस्फोटक को जल्द ही नक्सलियों के हवाले किया जाना था। विस्फोटक नक्सलियों तक पहुंचता, इससे पहले सीआरपीएफ और झारखंड पुलिसकी टीम ने छापेमारी कर सारा विस्फोटक बरामद कर लिया, हालांकि छापेमारी से ठीक पहले अपने घर में विस्फोटक जमा करने वाला शख्स फरार हो गया। सीआरपीएफ के अनुसार बरामद किए गए विस्फोटकों में 482 जेलेटिन स्टिक, 889 डेटोनेटर, 250 मीटर करडेक्स वायर और 2 सेफ्टी फ्यूज क्वायल्स शामिल है। बरामद जेलेटिन स्टिक में मौजूद बारूद इतना है कि उससे एक साथ 2-3 लैंडमाइन तैयार किया जा सकता है।
सीआरपीएफ के कमांडेंट के अनुसार 4 मई को पूर्वी सिंहपुर जिले के अंतर्गत आने वाले कोकादोसा पहाड़ियों में सीआरपीएफ और एक करोड़ रुपए के इनामी नक्सली आकाश उर्फ राकेश के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ के दौरान आकाश मौके से फरार होने में सफल रहा था। मौके की तलाशी के दौरान हथियारों के अलावा कुछ जेलेटिन स्टिक मिले थे। इन जेलेटिन स्टिक का इस्तेमाल लैंडमाइन बिछाने के किया जाता है। जेलेटिन स्टिक मिलने के बाद सीआरपीएफ के सामने सबसे बड़ा सवाल था कि इतना खतरनाक विस्फोटक नक्सलियों के पास पहुंचा कैसे? इस सवाल का जवाब तलाशने के लिए पूरे इलाके में इंटेलीजेंस को सक्रिय कर दिया गया। इसी बीच जानकारी मिली कि दिगड़ी गांव में एक शख्स नक्सलियों को जेलेटिन स्टिक सहित दूसरे विस्फोटक और लैंड बिछाने में उपयोग आने वाले उपकरणों को मुहैया कराता हैं। मुखबिर की निशानदेही पर जाल बिछाकर इस विस्फोटक को बरामद किया गया।
घर से मिला विस्फोटक ही विस्फोट, नक्सली कर सकते थे 1000 बड़े धमाके

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ