April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी की शादी, जम के लगे डुमके

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की आज शादी होने जा रही है। तेजप्रताप यादव की शादी बिहार के पूर्व सीएम दरोगा प्रसाद राय की पोती ऐश्वर्या राय के साथ हो रही है। ऐश्वर्या आरजेडी विधायक चंद्रिका राय की बेटी हैं। बड़े बेटे की शादी को लेकर एक तरफ जहां पूरा परिवार तैयारियों में लगा हुआ हैं तो वहीं दूसरी तरफ इन खुशियों में 4 चांद तब लग गए जब पिता लालू यादव को 6 सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत मिल गई। वहीं शादी में कई बड़ी हस्तियों को न्योता दिया गया है लेकिन कर्नाटक चुनाव में व्यस्त रहने के कारण एक तरफ जहां राहुल. प्रियंका इस शादी में नहीं आ पाएंगे तो वहीं मां सोनिया भी इस शादी में शरीक नहीं हो पाएंगी।
तेजप्रताप यादव की शादी के दौरान पूरा परिवार जश्न में डूबा है। बीते गुरुवार को पूर्व मंत्री चंद्रिका राय के आवास पर मेंहदी और संगीत की रस्में हुईं। जहां पूरे परिवार ने जमकर डांस किया। इस दौरान लालू के छोटे बेटे और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी डांस करते हुए दिखे। परिवार ने भोजपुरी गाने पर भी जमकर ठुमके लगाएं।

Share to...