April 25, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पत्नी दहेज के झूठे केस में फंसाए तो है बचने के उपाए

पत्नी यदि पति पर दहेज का झूठा केस लगाती है तो खुद मुश्बित में फंस सकती है। मुंबई हाईकोर्ट ने एक ऐसे ही मामले में फैसला सुनाते हुए पत्नी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है और पति की तलाक की मर्जी मंजूर की है।
साउथ मुंबई के एक बिजनेसमैन के खिलाफ पत्नी ने दहेज और आपराधिक मामले का केस किया था, पति का आरोप था कि पत्नी ने प्रताड़ित करने के लिए दहेज का झूठा आरोप लगाया है। पति ने कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाते हुए कहा था कि एक दशक लंबे संबंधों के दौरान पत्नी ने जो अत्याचार किए, उससे उसकी और उसके परिवार की प्रतिष्ठा खराब हुई है। हाईकोर्ट ने पुरुष को पत्नी से तलाक दिलाया है। साथ ही पत्नी को आदेश दिया है कि वह पति को 50 हजार रुपए का मुआवजा भी देगी।
पत्नी अगर झूठा केस लगाए तो पति के पास भी है उपाए – झूठा केस लगा है तो घबराएं नहीं बल्कि खुलकर उसका विरोध करें। आप झूठी शिकायत पर आईपीसी के अंतर्गत शिकायतकर्ता, गवाह और पुलिस पर भी केस कर सकते हैं। पत्नी ने झूठी शिकायत की है तो आप भी इसकी शिकायत पुलिस में करें। उच्च अधिकारियों के सामने पूरा मामला लाएं। कई बार ऐसे केस में पुलिस एफआईआर के नाम पर डराती है, ऐसे में डरें नहीं बल्कि अपने वकील के जरिए पुलिस से बात करें। पुलिस पुख्ता सबूत मिलने पर ही आपके खिलाफ केस कर सकती है। हाईकोर्ट एडवोकेट संजय मेहरा का कहना है कि पति, पत्नी में कौन सही है इस बात का निर्णय कोर्ट ही करता है। पति अपनी बेगुनाही के पूरे सबूत कोर्ट के सामने रख सकता है। कई मामलों में पत्नी के आरोप गलत पाए गए हैं और कोर्ट ने पति को सभी आरोपों से बरी किया है।

Share to...