November 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

यूजीसी ने जारी की 24 फर्जी विश्वविद्यालयों की लिस्ट, 12वीं के विद्यार्थी जरूर ध्यान दे

नई दिल्ली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने 24 फर्जी विश्वविद्यालयों की एक लिस्ट जारी की है जिनमें से 8 राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हैं। यूजीसी ने एक नोटिस जारी कर कहा है कि स्टूडेंट्स और आम लोगों को सूचित किया जाता है कि फिलहाल देश के विभिन्न हिस्सों में 24 स्वयंभू और गैर पंजीकृत संस्थान यूजीसी अधिनियनम का उल्लंघन करके चल रहे हैं। इन विश्वविद्यालयों को फर्जी घोषित किया गया है और उन्हें कोई डिग्री देने का हक नहीं है।
याने कि 12 वीं पास कर विद्यार्थी इन विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने का मन न बनाए। 0
ये है फर्जी विश्वविद्यालयों की पूरी लिस्टरू
1 मैथिली विश्वविद्यालय, दरभंगा, बिहार
2 कॉमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, नई दिल्ली
3 यूनाईटेड नेशंस यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली
4 वोकेशनल यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली
5 एडीआर सेंट्रिक जूरिडिकल यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली
6 एडीआर सेंट्रिक जूरिडिकल यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली
7 विश्वकर्मा ओपेन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ इम्प्लॉयमेंट, नई दिल्ली
8 आध्यात्मिक विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
9 वाराणसेय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
10 बडागानवी सरकार वर्ल्ड ओपन यूनिवर्सिटी एजुकेशन सोसाइटी, गोकाक, बेलगाम कर्नाटक
11 सेंट जोन विश्वविद्यालय, कृष्णट्म, केरल
12 राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी, नागपुर
13 इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसन एंड रिसर्च, कलकत्ता
14 महिला ग्राम विद्यापीठ, इलाहाबाद
15 इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ऑल्टरनेटिव मेडिसन, कोलकाता
16 गांधी हिन्दी विद्यापीठ, इलाहाबाद
17 नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ इलेक्ट्रो कम्प्लेक्स होम्योपैथी, कानपुर
18 नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी, अचलताल, अलीगढ़
19 उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय, कोसीकला, मथुरा
20 महाराणा प्रताप शिक्षा निकतेन विश्वविद्यालय, प्रतापगढ़
21 इन्द्रप्रस्थ शिक्षा परिषद, इन्स्टीट्यूशनल एरिया, नोएडा
22 नव भारत शिक्षा परिषद, राउरकेला
23 नॉर्थ ओडीसा यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी, उड़ीसा
24 स्त्री बोधी एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, पुडुचेरी

Share to...