April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मध्य प्रदेश में बीजेपी की कमान संभालेंगे राकेश सिंह, बने प्रदेश अध्यक्ष

मध्य प्रदेश में होने वाला विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में राकेश सिंह को चुना है। जबलपुर से बीजेपी के सांसद राकेश सिंह अब मध्य प्रदेश के अध्यक्ष नियुक्त किये गए हैं। राकेश सिंह लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के चीफ व्हिफ भी हैं।
मध्य प्रदेश में बीजेपी के अध्यक्ष के रूप में राकेश सिंह नंद कुमार सिंह चौहान की जगह लेंगें। राकेश सिंह जबलपुर से 3 बार सांसद रहे हैं। राकेश सिंह 2004 से जबलपुर संसदीय सीट से सांसद हैं। 2014 में वो तीसरी बार लोकसभा पहुंचे हैं।

Share to...