राजस्थान के करौली जिले के हिंडौन सिटी में भारत बंद के दौरान सोमवार को हुए उपद्रव के विरोध में आज दूसरे दिन हिंडौन सिटी में हालात बेकाबू हो गए। उपद्रवियों ने विधायक और एक पूर्व मंत्री के घर में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी। इसके अलावा हिंडौन बस अड्डे में खड़ी कई बसों को भी भीड़ ने आग के हवाले कर दिया। हालात बेकाबू होते देख स्थानीय प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया है। कल हुई हिंसा के विरोध में सर्व समाज ने भी बंद का आयोजन किया और इस दौरान हिंसा भड़क गई।
उपद्रवियों को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके बाद भीड़ और भड़क गई और पुलिस पर पथराव करने लगी। पुलिस को हालात काबू करने के लिए हवाई फायर करना पड़ा और भीड़ पर रबर की गोलियां और आंसू गैस के गोले छोड़े, हालात बेकाबू होने पर जिलाधिकारी अभिमन्यु कुमार ने कर्फ्यू की घोषणा की। हालात बेकाबू होने की सूचना पर भरतपुर रेंज के आईजी आलोक वशिष्ठ हिंडौन पहुंच गए और एसपी अनिल से घटना की जानकारी ली। उपद्रवियों से निपटने के लिए आरएएफ की 2 कंपनियां और बुलाई गईं।
राजस्थान में आज भी हिंसा, हिंडौन के विधायक और पूर्व मंत्री के घर लगाई आग, कर्फ्यू

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण