April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

गवर्नर ने नेफियो रियो को बनाया नागालैंड का नया मुख्यमंत्री

पूर्वोत्तर के 3 राज्यों में चुनाव नतीजों के बाद सरकार बनने का रास्ता भले ही पहले साफ हो गया हो, लेकिन नागालैंड में स्थिति मंगलवार को ही स्पष्ट हो सकी। मौजूदा मुख्यमंत्री और एनपीएफ नेता टीआर जेलियांग ने आखिरकार मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
जेलियांग के इस्तीफे के बाद नागालैंड के राज्यपाल पीबी आचार्य ने एनडीपीपी नेता नेफियो रियो को अगला सीएम नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भारतीय संविधान की धारा 164-1 के तहत की गई है। राज्यपाल ने रियो से 16 मार्च तक अपना बहुमत साबित करने को भी कहा है।

Share to...