April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय का रॉकस्टार लुक देखा आपने

रंगपंचमी की पूर्व संध्या पर आयोजित बजरबट्टू सम्मेलन में इस बार भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय रॉक स्टार नजर आए। सोमवार देर रात निकली शोभायात्रा में वे पूरे समय गिटार बजाकर झूमे, लोगों का अभिवादन भी किया। पूर्व विधायक जीतू जिराती सेक्सोफोन लेकर संगत कलाकार की भूमिका में थे।
शोभायात्रा में घोड़े, बग्घी, भजन मंडलियां शामिल थीं। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में जमकर आतिशबाजी की गई। मल्हारगंज चौराहे पर अतिथियों और बजरबट्टुओं को अलग-अलग वेशभूषा में बैठाया गया। राजा-महाराजा की वेशभूषा में बैठे अतिथियों का कई जगह नकली नोट, खिलौने, लॉलीपॉप देकर स्वागत किया गया।

Share to...