छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में छत्तीसगढ़ और तेलंगाना पुलिस ने मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया है, वहीं तेलंगाना पुलिस का एक जवान घायल हुआ है। राज्य के दक्षिण बस्तर क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि जिले के उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पामेड़ और उसूर के मध्य पुजारी कांकेर गांव के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 10 नक्सलियों को मार गिराया है। इस मुठभेड़ एक जवान के शहीद होने की भी सूचना मिली है।
सुंदरराज ने बताया कि छत्तीसगढ़ और तेलंगाना पुलिस को सीमावर्ती बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र में बड़े नक्सली जमावड़े की जानकारी मिली थी। जानकारी के बाद क्षेत्र में तेलंगाना के ग्रेहाउंड बल तथा बीजापुर जिले के डीआरजी, एसटीएफ और जिला बल के जवानों को गस्त में रवाना किया गया था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब ग्रेहाउंड का दस्ता पुजारी कांकेर गांव के जंगल में पहुंचा तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्यवाही की। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। इस घटना में ग्रेहाउंड का एक जवान भी घायल हो गया है।
सुंदरराज ने बताया कि गोलीबारी बंद होने के बाद पुलिस दल ने क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया है। अभी तक 10 नक्सलियों का शव बरामद किया गया है।
छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम