April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

आईएनएक्स मनी लॉन्ड्रिंग केस में कार्ति चिदंबरम को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के बड़े नेता पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को सीबीआई ने गिरफ़्तार कर लिया है। सीबीआई ने चेन्नई से कार्ति चिदंबरम को गिरफ़्तार किया है। आईएनएक्स मनी लॉन्ड्रिंग केस में कार्ति की गिरफ़्तारी हुई है। इस केस में कुछ दिन पहले ही उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट एस भास्कर रमन को भी गिरफ्तार किया गया था। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि चिदंबरम और उनके परिवार के खिलाफ द्वेष से की गई कार्यवाही से डरने वाली नहीं है और हम सत्य को सामने लाने का काम जारी रखेंगे।

Share to...