April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पीएनबी घोटाला : प्रियंका चोपड़ा ने नीरव के साथ खत्म किया कॉन्ट्रैक्ट

प्रियंका चोपड़ा पीएमबी घोटाला मामले में फरार नीरव मोदी की प्रोडक्ट लाइन की ब्रांड एंबेसेडर नहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा ने ब्रांड एंबेसेडर पद को छोड़ दिया है। प्रियंका ने इस संबंध में हुए करार को खत्म कर दिया है। इस बात की जानकारी प्रियंका चोपड़ा के प्रवक्ता ने दी है कि प्रियंका चोपड़ा ने ब्रांड एंबेसेडर पद से हटने का फैसला लिया है। पीएनबी ने नीरव मोदी से कहा है कि वे 11,300 करोड़ रुपये लौटाने की पुख्ता योजना के साथ आएं। इस घोटाले की वजह से भारत का दूसरा सबसे बड़ा बैंक विवादों में आ गया है।
प्रियंका चोपड़ा पिछले साल जनवरी से नीरव मोदी ज्वेल्स की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर थीं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों न्यूयॉर्क में अपनी टीवी सीरीज क्वांटिको के सीजन 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Share to...