अमृतसर। विवादों के बीच अमृतसर में आज पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भारत के दौरे पर आए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से मुलाकात की है। इस मुलाकात में अमरिंदर सिंह ने खालिस्तान समर्थकों को कनाडा से पैसा मिलने का मुद्दा उठाया है। जस्टिन ट्रूडो ने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका है।
जस्टिन डूडो पिछले कुछ दिनों से भारत के दौरे पर हैं, लेकिन इस बात को लेकर सवाल उठ रहे थे कि एक प्रधानमंत्री को वो मेहमानवाजी क्यों नहीं मिल रही है जो मिलनी चाहिए थी।
दरअसल भारत की नाराजगी इस बात को लेकर है कि कनाडा की सरकार कनाडा में खालिस्तान समर्थकों का साथ देती है। जस्टिन टूडो की सरकार में भी पंजाब में खालिस्तान की बात करने वाले लोग शामिल हैं।
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने आज स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका और उन्हें वहां सम्मानित किया गया। सफेद कुर्ता पाजामा पहने कनाडाई प्रधानमंत्री करीब एक घंटा तक मंदिर में रहे। उनके साथ उनकी पत्नी सोफी ग्रेगोरी और उनके 3 में 2 बच्चे भी थे। वे सभी पारंपरिक पंजाबी परिधानों में थे।
कनाडाई पीएम से मिले अमरिंदर, खालिस्तान समर्थकों को पैसा मिलने पर चर्चा की

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण