April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

न्यूयॉर्क में मौजूद नीरव मोदी की गिरफ्तारी के लिए सीबीआई ने इंटरपोल से मदद मांगी

पीएनबी घोटाला मामले के मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए सीबीआई ने कार्यवाही तेज कर दी है। नीरव मोदी की गिरफ्तारी के लिए सीबीआई ने शुक्रवार को इंटरपोल से मदद मांगी है। सीबीआई ने पंजाब नेशनल बैंक में महाघोटाले के आरोपी और कारोबारी नीरव मोदी की गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल से संपर्क किया है। पीएनबी घोटाला मामले में नीरव मोदी और उसका कारोबारी सहयोगी मेहुल चौकसी पर 113000 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है, जिसने फेक गांरटी का इस्तेमाल कर घपला किया है। इससे पहले विदेश मंत्रालय ने नीरव मोदी और उसके सहयोगी कारोबारी मेहुल चौकसी के पासपोर्ट को 4 सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया है। मंत्रालय ने उनसे इस पर एक हफ्ते में जवाब मांगा है कि उनका पासपोर्ट रद्द क्यों नहीं किया जाए।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि ये लोग हमारे किसी भी अधिकारी के संपर्क में नहीं हैं और वे कहां हैं, इस बारे में हमें पता नहीं है।

Share to...