उज्जैन। महाशिवरात्रि पर्व पर दर्शनार्थियों को भगवान महाकाल के दर्शन बगैर व्यवधान के सुलभ और सुव्यवस्थित तरीके से कराए जाने के लिए प्रशासन ने पूर्ण रूप से तैयारी कर ली है। महाकाल मंदिर में की जा रही व्यापक तैयारियों का जायजा एडीजीपी व्ही मधुकुमार, आयुक्त एमबी ओझा, डीआईजी डॉ रमण सिंह सिकरवार, कलेक्टर संकेत भोंडवे, पुलिस अधीक्षक सचिन अतुलकर सहित अन्य पुलिस, राजस्व तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लिया।
प्रशासनिक अधिकारियों ने महाकाल मंदिर में की जा रही तैयारियों का 9 फरवरी की शाम को महाकाल मंदिर के मुख्य गेट से माधवसेवा न्यास पार्किंग स्थल, मुख्य प्रवेश द्वार, शंख द्वार, फेसेलिटी सेन्टर के झिकझेक, टनल, मार्बल गलियारा, सभामंडप का जायजा लिया और वरिष्ठ अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
महाशिवरात्रि पर्व के लिए अधिकारियों ने महाकाल मंदिर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
बारिश से हालात हो रहे खराब, देश के 10 राज्यों में बारिश के येलो अलर्ट जारी
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’