नोएडा। यूपी के नोएडा के सेक्टर 122 में शनिवार रात एक युवक को गोली मारने के मामले में तत्काल प्रभाव से 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी लव कुमार ने बताया कि हमने ट्रेनी सब इंस्पेक्टर की सर्विस रिवॉल्वर जब्त कर ली है, जिससे गोली चलाई गई थी और उसे जेल भेज दिया है। पीड़ित युवक जीतेंद्र यादव को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। जीतेंद्र के परिवार का आरोप है कि सीएनजी स्टेशन पर कहासुनी के बाद नशे में धुत यूपी पुलिस के दारोगा ने उसे गोली मार दी। जीतेंद्र जिम ट्रेनर है।
एसएसपी लव कुमार ने कहा कि पहली नजर में यह व्यक्तिगत दुश्मनी का मामला नजर आता है। जांच के दौरान यह पाया कि ट्रेनी सब इंस्पेक्टर उस व्यक्ति के बड़े भाई को जानता था जिसे गोली लगी है। आरोपी एसआई और पीड़ित जीतेंद्र यादव भी एक दूसरे को अच्छे से जानते थे। आरोपी एसआई सादी वर्दी में था, जबकि बाकी पुलिस वाले वर्दी में। आरोपी ने ही बाकी पुलिस टीम को सूचना दी थी कि कही हंगामें की सूचना है। एसआई के कहने पर ही मौके पर पूरी टीम पहुंची थी। गोली क्यों मारी गई, इसकी अभी जांच चल रही है।
एसएसपी लव कुमार ने बताया कि ट्रेनी सब इंस्पेक्टर को जेल भेज दिया गया है और बाकी 3 पुलिसवालों की भूमिका की जांच की जा रही है, जिसमें 2 कांस्टेबल और एक सब इंस्पेक्टर शामिल हैं।
एनकाउंटर नहीं बल्कि दुश्मनी का केस : जिम ट्रेनर को गोली मारने पर एसएसपी

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध