April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अंकित के पिता से केजरीवाल ने की बात, दोस्त चाहते है दोषियों को हो फांसी

राजधानी दिल्ली के ख्याला इलाके में दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम करने पर अंकित नाम के युवक की हत्या पर राजनीति गरमाई हुई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को मृतक के पिता से बात कर पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की है। सीएम केजरीवाल ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा भी की है।
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने अंकित के पिताजी से बात की है। केजरीवाल ने लिखा कि जो हुआ उसकी जितनी निंदा करें उतनी कम है। वहीं अंकित के दोस्तों का कहना है कि दोषियों को सजाए मौत देनी चाहिए, ताकि कोई भी व्यक्ति धर्म के नाम पर किसी की भी जान लेने का हकदार न बन सकें। साथ ही अंकित के पिता का कहना है कि मैं किसी भी धर्म का विरोध नहीं करता में शांति चाहता हूं।

Share to...