April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

नारायणपुर में नक्सली हमला, मुठभेड़ में 4 जवान शहीद, 11 घायल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 4 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं हमले में 11 जवान बुरी तरह से घायल हो गए हैं। मुठभेड़ जिले के इरपानार जंगल में हुई है। शहीदों के शवों को लाने के लिए जगदलपुर से हेलीकॉप्टर रवाना हो गया है, वहीं घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है। कुछ घायलों को रायपुर भेजने की तैयारी है।
राज्य के नक्सल विरोधी अभियान के विशेष पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी का कहना है कि हमले में डीआरजी के 2 पुलिस उपनिरीक्षक और 2 आरक्षक शहीद हो गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में डीआरजी और एसटीएफ के संयुक्त दल को गश्त में रवाना किया गया था। दल जब इरपानार गांव के करीब था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी कर दी। इसमें 4 जवान शहीद हो गए।

Share to...