April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पद्मावत की रिलीज को लेकर हंगामा, देशभर में करणी सेना कर रही सेल्फ कर्फ्यू कर मांग

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत पर देशभर में राजपूत करणी सेना हंगामा अब भी शांत नहीं हुआ है। करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी ने साफ कर दिया है कि वे पद्मावत का विरोध करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को हटाया था, हम पद्मावत को हटा रहे हैं।
फिल्म पद्मावत की रिलीज पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर बुधवार को भी देश के कई हिस्सों में करणी सेना के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। सड़कों पर टायर जलाकर जाम लगा दिया। आम जनता को इससे काफी परेशानी हुई। बुधवार को पद्मावत पर मचा महासंग्राम दिल्ली तक पहुंच गया। विरोध.प्रदर्शन कर रहे लोगों ने वजीरपुर-पटौदी रोड कर दिया। सड़कों पर काफी संख्या में लोग जुट गए और ट्रैफिक जाम कर दिया।
करणी सेना के अध्यक्ष कालवी ने साफ संकेत दे दिए हैं कि वह अपनी मांग से पीछे नहीं हटेंगे। बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि मैंने जो पहले कहा थाए मैं आज भी वही कहूंगा। पद्मावत फिल्म इस देश में रिलीज नहीं होनी चाहिए। इसके रिलीज होने से राजपूतों के सम्मान को ठेस पहुंचेगी। हालांकि इसमें दोष किसी और का नहीं है, दोष सिर्फ भंसाली का है। यह संजय लीला भंसाली का षड्यंत्र है। लेकिन हम अपनी मांग से पीछे नहीं हटेंगे। मेरी लोगों से अपील है कि लोगों को खुद ही इस फिल्म को ना देखने का फैसला करना चाहिए, पद्मावत पर सेल्फ कर्फ्यू लगा देना चाहिए।

Share to...