मुंबई। महाराष्ट्र में स्कूली बच्चों से भरी एक नाव के समुद्र में पलटने से 4 बच्चों की मौत हो गई। इस घटना के बाद अभी तक 32 छात्रों को बचा लिया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद इंडियन कोस्ट गार्ड और भारतीय नौसेना ने खोज अभियान शुरू कर दिया। कोस्ट गार्ड के हलिकॉप्टर लापता बच्चों की खोज में जुटे हुए हैं।
जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के पालघर जिले में दहानु समुद्र तट से 2 समुद्री मील दूर एक नाव पलट गई। इसमें 40 बच्चे सवार थे। इस हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई। कई बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया है। अभी बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे केएल पोंडा स्कूल के थे, जो पिकनिक मनाने के लिए वहां गए थे।
कुछ छात्रों की मौत की आशंका के बीच अन्य लापता छात्रों की तलाश की जा रही है। नाव यहां परनाका समुद्र तट से रवाना हुई थी। भारतीय तटरक्षक दल, संयुक्त समुद्री और वायु अभियान में पुलिस और समुद्री मामलों के अधिकारियों की मदद कर रहा है। अधिकारियों ने बताया कि आईसीजी ने राहत और बचाव के लिए 3 जहाजों और 2 विमानों को घटनास्थल की ओर रवाना किया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले बिहार में नए साल के मौके पर पिकनिक मनाने जा रहे 9 बच्चे नदी में डूब गए थे। भागलपुर में रजंदीपुर गंगा घाट से नाव पर सवार होकर पिकनिक मनाने जा रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ।
स्कूली बच्चों से भरी नाव समुद्र में पलटी, 4 बच्चों की मौत

More Stories
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की