April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

चारा घोटाला : देवघर ट्रेजरी केस में लालू की सजा का ऐलान एक-दो दिन में

रांची। बिहार के चारा घोटाला से जुड़े देवघर ट्रेजरी मामले में सीबीआई कोर्ट अब सजा पर सुनवाई गुरुवार से करेगी। 2 वकीलों के निधन की वजह से बुधवार को सजा के बिंदुओं पर सुनवाई नहीं हो सकी। रांची के सीनियर एडवोकेट राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में 16 लोग दोषी हैं। आरोपियों के नाम अल्फाबेटिकल ऑर्डर में जज के सामने आएंगे। ऐसे में मुमकिन है कि लालू को गुरुवार नहीं तो शुक्रवार को सजा सुनाई जाए। गौरतलब है कि 23 दिसंबर को इस मामले में कोर्ट ने लालू समेत 16 आरोपियों को दोषी करार दिया था। लालू पर चारा घोटाले से जुड़े 7 केस दर्ज हैं। चाईबासा ट्रेजरी केस में उन्हें 5 साल की सजा हो चुकी है। उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई थी। बाकी 5 केस पर सुनवाई चल रही है। 950 करोड़ के चारा घोटाले में यह 33वां और लालू से जुड़ा दूसरा फैसला है।

Share to...