पाकिस्तान में तैनात अपने राजदूत वालिद अबु अली को फिलिस्तीन ने वापस बुला लिया है। फिलिस्तीन के राजदूत वालिद अबु अली मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की एक रैली में इस्लामाबाद में शामिल थे। इसका भारत ने कड़ा विरोध जताया। फिलिस्तीन ने इस घटना पर खेद जताया था। फिलिस्तीन ने कहा है कि वह इस घटना का संज्ञान लेगा।
भारत में फिलिस्तीन के राजदूत अदनान अबू अल हायजा ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकी हाफिज सईद की रैली में शामिल हुए फलस्तीनी राजदूत वलीद अबू अली को वापस बुला लिया गया है। हायजा ने कहा कि भारत और फिलिस्तीन के नजदीकी और मित्रतापूर्ण संबंधों को देखते हुए अली का कदम अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि अली को सामान बांधने और इस्लामाबाद छोड़ने के लिए कुछ दिनों का समय दिया गया है।
हायजा ने कहा कि फिलिस्तीनी सरकार ने अली को बताया कि वह अब पाकिस्तान में नहीं रहेंगे। पाकिस्तान में फिलिस्तीन के राजदूत वालिद अबु अली ने शुक्रवार को रावलपिंडी के लियाकत बाग में दिफा-ए-पाकिस्तान काउंसिल द्वारा आयोजित एक रैली में कथित तौर पर भाग लिया था। दिफा ए पाकिस्तान काउंसिल धार्मिक और चरमपंथी समूहों का संगठन है, जिसका प्रमुख मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज सईद है।
भारत के जताया विरोध, पाकिस्तान में तैनात फिलिस्तीन राजदूत को वापस बुलाया

More Stories
गुजरात में 384.68 करोड़ रुपये की हेरोइन तस्करी मामले में छह पाकिस्तानी नागरिकों को 20 साल की सजा
पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) की बेटी के. कविता ने बनाई अपनी नई पार्टी, पार्टी का नाम रखा ‘तेलंगाना राष्ट्र सेना’ (TRS)
भारतीय रिजर्व बैंक ने Paytm Payments Bank Limited का लाइसेंस किया रद्द