सुप्रीम कोर्ट में बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि मामले की सुनवाई टालने की मांग पर घमासान जारी है। मामले में विवाद बढ़ने के बाद पहले कांग्रेस पार्टी और फिर सुन्नी वक्फ बोर्ड ने कपिल सिब्बल से किनारा काट लिया। सुन्नी वक्फ बोर्ड ने मामले को लेकर कपिल सिब्बल को जमकर लताड़ भी लगाई, हालांकि थोड़ी देर में इससे यूटर्न ले लिया।
पहले सुन्नी वक्फ बोर्ड के हाजी महबूब ने कहा कि कपिल सिब्बल हमारे वकील हैं, लेकिन वो एक राजनीतिक पार्टी से जुड़े हुए हैं। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर की सुनवाई टालने की सिब्बल की मांग गलत थी। हम मामले में जल्द से जल्द समाधान चाहते हैं, हालांकि थोड़ी ही देर में वो अपने बयान से पलट गए। उन्होंने कहा कि अगर बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के कंवेनर जफरयाब जिलानी कपिल सिब्बल के बयान को सही ठहराते हैं, तो मैं उनसे सहमत हूं। फिलहाल उनके इस बदले रुख की वजह का पता नहीं चल पाया है।
अयोध्या : सुन्नी वक्फ बोर्ड ने बदला अपना रूख, अब किया सिब्बल का समर्थन

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ