विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने सभी विश्वविद्यालयों से 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने का निर्देश दिए है। देश ने 26 नवंबर को ही संविधान स्वीकार किया था।
आयोग ने देशभर के कुलपतियों को लिखे पत्र में देशभर के विश्वविद्यालयों से उस दिन विभिन्न तरह की गतिविधियों का आयोजन और मौलिक कर्तव्यों पर व्याख्यान आयोजित करने को कहा है। साथ ही आयोग ने इस संबंध में सूचना कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर भी लगाने का निर्देश दिया है।
आयोग ने कुलपतियों से अनुरोध किया है कि वे अपने विश्वविद्यालयों से संबद्ध कॉलेजों में भी इस तरह का आयोजन सुनिश्चित कराएं। लेकिन सबसे बड़ी समस्या मध्यप्रदेश में आने वाली है कि यहां पर प्रायवेट कॉलेजों में छात्र संघ के चुनाव 27 को होने है जिसके तहत इस तरह के कार्यक्रम करने में समस्या आ सकती है। साथ ही 26 नवम्बर को रविवार होने से यह कार्यक्रम आयोजित करने पर विद्यार्थियों का आना भी लगभग कम रहेगा। इस तरह कम समय में इस तरह के कार्यक्रम को आयोजित कर पाना असंभव सा प्रतित होता है।
यूजीसी का निर्देश विश्वविद्यालय मनाए 26 नवंबर को संविधान दिवस, लेकिन…

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध