बिहार में सत्ता से बेदखल होने के बाद राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके दोनों बेटे सत्ताधारी जेडीयू और बीजेपी पर हमलावर हैं। अक्सर लालू यादव, उनके बेटे तेज प्रताप यादव और तेजस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाना बनाते रहे हैं। इस बार बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी को टारगेट किया है।
तेज प्रताप यादव ने एक सभा में सुशील मोदी को मारने की धमकी दी है। तेज प्रताप ने चेतावनी दी कि वो घर में घुसकर मारेंगे।
औरंगाबाद की एक जनसभा में तेज प्रताप ने कहा कि सुशील मोदी ने अपने बेटे उत्कर्ष मोदी की शादी का निमंत्रण देने के लिए कॉल किया था। अगर वो हमको बुलाए तो हम वहीं पोल खोल देंगे। हमारी लड़ाई जारी है। हम नहीं मानेंगे।
इतना ही नहीं इससे आगे बढ़कर तेज प्रताप ने सुशील मोदी के घर जाकर मारने तक की धमकी दे डाली। तेजप्रताप ने मंच से कहा कि हम वार करेंगे और हम उसके घर में घुसकर मारेंगे। हम रुकने वाले नहीं है। हम शादी समारोह में ही सभा करेंगे, तोड़ फोड़ करेंगे और उसकी पोल खोलेंगे।
तेज प्रताप ने सुशील मोदी को दी घर में घुसकर मारने की धमकी

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण
एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी चुनाव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगी आम आदमी पार्टी, सीएम आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा