April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

गुजरात चुनाव : हार्दिक पटेल ने दिया कांग्रेस को समर्थन, कई नेता लड़ेंगे चुनाव

अहमदाबाद। गुजरात चुनाव से बड़ी सियासी हलचल हुई है जो कांग्रेस के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबी खींचतान के बाद कांग्रेस से कई दौर की बैठकों के बाद हार्दिक पटेल ने कांग्रेस को समर्थन का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही ये बात भी सामने आई है कि पाटीदार आंदोलन समिति के कई नेता कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं।
हार्दिक पटेल से बातचीत के बाद ललित वसोया ने पाटीदार आंदोलन समिति के संयोजक पद से इस्तीफा दे दिया है। ललित कांग्रेस के टिकट पर धोराजी विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, अभी पूरी तरह से साफ नहीं है कि हार्दिक पटेल ने किन-किन शर्तों पर कांग्रेस को समर्थन का एलान किया है।

Share to...