विराट कोहली ने क्रिकेटर्स को आराम देने पर पहली बार बुधवार को बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैं रोबोट नहीं हू्ं। काटकर देख लो, मुझसे खून ही निकलेगा। मुझे भी रेस्ट की जरूरत है। कोहली श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में हार्दिक पंड्या को आराम दिए जाने पर पूछे गए सवाल पर बोल रहे थे। विराट ने इस साल तीनों फॉर्मेट याने कि वनडे, टेस्ट और टी-20 में 43 मैच खेले हैं। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मैच 16 नवंबर से कोलकाता में खेला जाना है।
हार्दिक के सवाल पर कोहली ने कहा कि हर क्रिकेटर साल में 40 मैच खेलता है। जिन लोगों पर काम की ज्यादा जिम्मेदारी होती है, उन्हें आराम की जरूरत भी ज्यादा होती है। मुझे भी आराम की जरूरत है। जो प्लेयर फील्ड पर इतना कुछ एक्स्ट्रा देता है, उसे भी आराम की जरूरत होती है। और हालात हमेशा सभी की समझ में नहीं आते।
ये एक चीज है, जिसे प्रॉपरली एक्स्प्लेन नहीं किया जा सकता। वर्कलोड को लेकर बाहर कई तरह की बातें होती रहती हैं कि प्लेयर को रेस्ट लेना चाहिए या नहीं। हर क्रिकेटर साल में 40 मैच खेलता है। जिन 3 लोगों को रेस्ट मिलना चाहिए, उनका वर्कलोड भी मैनेज किया जाना चाहिए। 11 प्लेयर मैच खेलते हैं, लेकिन हर खिलाड़ी वनडे में 40 ओवर तक बैटिंग नहीं करता है या हर खिलाड़ी टेस्ट में 30 ओवर बॉलिंग नहीं करता है।
हालांकि, चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने कोहली के रेस्ट की बात को नकार दिया। प्रसाद ने कहा कि कोहली ने सभी 3 टेस्ट मैचों के लिए खुद को अवेलेबल बताया था और इन मैचों के बाद ही स्किपर को आराम देने के बारे में विचार किया जाएगा।
रोबोट नहीं हूं, मुझमें से भी खून निकलेगा, आराम की जरूरत : कोहली

More Stories
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर
पश्चिम बंगाल में पहले चरण व तमिलनाडु की सभी सीटों पर मतदान जारी, मतदाताओं में उत्साह, लगी कतारे
इंदौर ने फिर रचा इतिहास – पीएम स्वनिधि योजना 2.0 में इंदौर देश में प्रथम स्थान पर