April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कश्मीर में बदला मौसम, हल्की बारिश के साथ बर्फबारी शुरू

श्रीनगर। कश्मीर के ऊंचाई वाले कुछ इलाके में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्र में हल्की बारिश दर्ज की गयी है, जिसके साथ ही शुष्क मौसम के खत्म पर खांसी और जुकाम जैसी बीमारियां बढ़ गयी हैं। मौसम विभाग के ने बताया कि घाटी के कुछ ऊपरी इलाके में कल रात बर्फबारी हुई और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई।
उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग में अफरवात चोटी पर आज सुबह साढ़े 8 बजे तक 3 इंच बर्फबारी दर्ज की गई। सोनमर्ग और गंदेरबल में भी हिमपात हुआ।

Share to...