जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में 2 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से अब भी फायरिंग चल रही है।
हंदवाड़ा के जचालदारा इलाके में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया।
इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से फायरिंग की गई, जिसमें सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों आतंकी हिज्बुल मुजाहिदीन के हो सकते हैं। हालांकि, अभी तक इनकी पहचान नहीं हो पाई है।
हंदवाड़ा में मुठभेड़ जारी, 2 आतंकी को किया ढेर

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’