April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

इवांका ट्रम्प की विजिट से पहले पुलिस ने सड़कों से भिखारीयां को खदेड़ा

हैदराबाद। डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प इसी महीने 28 नवंबर को हैदराबाद आने वाली हैं। इवांका यहां पर 3 दिन की ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट 2017 में हिस्सा लेंगी। इस समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की भी उम्मीद है। यूएस प्रेसिडेंट की बेटी की हैदराबाद विजिट से पहले ही यहां की पुलिस ने भिखारियों को सड़कों से हटा दिया है।
नोटिफिकेशन में हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर एम महेंदर रेड्डी ने कहा कि भीख मांगने की वजह से गाड़ियों के मूवमेंट में परेशानी आती है और सड़कों पर उपद्रव मचता है। इनकी वजह से गाड़ियों के ट्रैफिक और पैदल चलने वालों को खतरा पैदा होता है। साथ ही ये पब्लिक ऑर्डर को भी बिगाड़ते हैं।
शहर की मुख्य सड़कों पर पब्लिक प्लेस में भीख मांगने पर 2 महीने तक की पाबंदी लगा दी गई है। ये रोक 7 जनवरी 2018 तक जारी रहेगी। अगर कोई शख्स इस नियम को तोड़ता पाया जाएगा तो उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

Share to...