April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भूटान के क्यूट प्रिंस ने की पीएम मोदी से नमस्ते कह कर मुलाकात, मोदी ने दिए गिफ्ट

भूटान के नन्हे राजकुमार जिग्मे नामग्याल वांगचुकभारत भारत अपने पिता के साथ आए हैं वह यहां हर किसी का दिल जीत रहे हैं। राजकुमार जिग्मे इतने क्यूट है कि हर कोई उनकी मोहक मुस्कान, नटखट अदाओं और शाही अंदाज पर फिदा हो रहा है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहले ही राजकुमार से मुलाकात कर चुके हैं। और तो और उन मुलाकातों की फोटो इंटरनेट पर खूब धमाल भी मचा रही हैं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कैसे सुर्खिया नहीं बटरोती। पीएम मोदी ने भूटान के शाही परिवार से भेंट की जब पीएम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मुलाकात की तस्वीरें साझा की।
इस मुलाकात में भी आकर्षण का केंद्र राजकुमार जिग्मे नामग्याल ही रहे। भूटान के शाही परिवार के इस सबसे छोटे सदस्य ने भारतीय सभ्यता के अनुसार नमस्ते कर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अभिवादन किया। जिस वक्त राजकुमार पीएम को नमस्ते कह रहे थे तब उनके पिता व भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल और मां व भूटान की रानी जेत्सुन पेमा वांगचुक अपने बच्चे की शालीनता से बेहद गर्व महसूस कर रहे थे। गौरतलब है कि भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक इन दिनों भारत दौरे पर हैं। उनके साथ उनकी पत्नी जेत्सुन पेमा वांगचुक और राजकुमार जिग्मे नामग्याल वांगचुक भी हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नन्हे राजकुमार को तोहफे दिए। जिसमें उन्होंने राजकुमार को फीफा यू-17 वर्ल्ड कप की ऑफिशियल फुटबॉल और एक चेस बोर्ड गिफ्ट किया। चेस देखकर तो राजकुमार बहुत खुश हो गए।

Share to...