April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

प्रियंका चोपड़ा ने बनाया नया रिकॉर्ड, फोर्ब्स की लिस्ट में बनाई जगह

मुंबई। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक कदम और आगे पहुंच गई है। बॉलीवुड की सीमाओं को लांघते हुए प्रियंका चोपड़ा इंटरनेशनल स्तर पर अपनी पहचान कायम कर रही हैं और हर रोज़ नयी उपलब्धियों को हासिल कर लोगों को चौंकाती रहती हैं। प्रियंका ने अब अपने नाम एक नया रिकॉर्ड किया है।
देसी गर्ल प्रियंका फोर्ब्स की 100 शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में शामिल हो गयी हैं। दुनिया की 100 पॉवरपुल महिलाओं में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी जगह बना ली है। लिस्ट के अनुसार प्रियंका को 97वां स्थान मिला है। वहीं प्रियंका को दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिला एंटरटेनमेंट एंड मीडिया की सूची में 15वां स्थान मिला है।

Share to...