संजय लीला भंसाली की फिल्में उनकी हीरोइनों के लिए आसान नहीं होती हैं। उन्हें भारी गहने और ड्रेसेस के अलावा मुश्किल डांस भी करना पड़ता है। ऐसा ही कुछ दीपिका पादुकोण ने पद्मावती में किया है। उन्होंने सबसे मुश्किल माने जाने वाले डांस स्टाइल घूमर को किया है। दीपिका पादुकोण ने घूमर को इसकी विशेषज्ञ ज्योति डी तोमर से सीखा है। वे घूमर एकेडमी की असिस्टेंट डायरेक्टर हैं। इस गाने को कृति महेश मिद्या ने कोरियोग्राफ किया है और इसे संजय लीला भंसाली की फेवरिट सिंगर श्रेया घोषाल ने गाया है। म्यूजिक संजय लीला भंसाली का ही है।
राजपूत महिलाओं के इस डांस की खास बात इसमें काटे जाने वाले अनगिनत चक्कर हैं। इसे सीखने में कई साल लग जाते हैं लेकिन दीपिका पादुकोण ने कुछ ही दिनों में इसमें महारत हासिल कर ली थी। इस गाने की शूटिंग के दौरान दीपिका पादुकोण ने भारी ड्रेस और गहनों के साथ 66 से ज्यादा चक्कर काटे हैं।
घूमर के बारे में दीपिका पादुकोण का कहना है कि घूमर सॉन्ग संजय सर के साथ शूट की गई अब तक की सबसे मुश्किल सिक्वेंस है। मैंने फिल्म की शूटिंग शुरू होने से कई महीने पहले ही इस कैरेक्टर के लिए तैयारियां शुरू कर दी थीं, लेकिन यह घूमर सॉन्ग ही था जिसके लिए मैं सेट पर पहली बार बतौर पद्मावती आई थी।
पद्मावती घुमर के लिए दीपिका पादुकोण को लगाने पड़े हैं कई चक्कर

More Stories
मंदसौर जिला अस्पताल में 29 करोड़ के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं भूमि-पूजन
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साबित किया बहुमत, विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पारित
मौसम विभाग ने मप्र, यूपी सहित 10 राज्यों में दो दिन लू का येलो अलर्ट जारी