नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में दिनदहाड़े, सरेआम चलती सड़क के किनारे फुटपाथ पर एक महिला का रेप किए जाने की दर्दनाम ख़बर सामने आई है, जिसमें ज़्यादा तकलीफदायक बात यह है कि महिला की मदद के लिए कोई भी आगे नहीं आया। इस वारदात को एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर ने अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड किया और फिर उस क्लिप को पुलिस को सौंप दिया, जिसके बाद पुलिस ने 20 वर्षीय रेपिस्ट गंजी शिवा को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि रविवार दोपहर को हुई इस गंजी शिवा वारदात के वक्त शराब के नशे में था। ख़बर है कि रेप की शिकार महिला शहर के सबसे व्यस्त इलाके में रेलवे स्टेशन के निकट एक फुटपाथ पर पेड़ के नीचे बैठी थी, जब गंजी शिवा ने उसके साथ रेप किया। ऑटोरिक्शा ड्राइवर द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रेप के दौरान कई लोग वहां से गुज़रे, लेकिन किसी ने भी उसकी मदद के लिए कुछ नहीं किया। एक शख्स ने तो अचानक रास्ता ही बदल लिया। कुछ कार्यकर्ताओं ने ऑटोरिक्शा ड्राइवर को भी लताड़ा है और उनका कहना है कि वह वीडियो शूट करने की जगह महिला की मदद कर सकता था, हालांकि उसी के रिकॉर्ड किए गए वीडियो की बदौलत रेपिस्ट को गिरफ्तार किया जा सका है।
दिनदहाड़े सड़क पर हुआ रेप, कोई नहीं रुका मदद के लिए

More Stories
भारतीय रिजर्व बैंक ने Paytm Payments Bank Limited का लाइसेंस किया रद्द
श्रम कानूनों के प्रभावी अनुपालन हेतु “Shram Star Rating System” लागू
दसवीं बोर्ड टॉपर कु. प्रतिभा सोलंकी को प्रोत्साहन स्वरूप मिलेंगे एक लाख रुपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव