अहमदाबाद। गुजरात चुनाव से ठीक पहले पाटीदार समाज की ओर से बीजेपी को 2 झटके लगे हैं, जिससे पार्टी बैकफुट पर आ गई है। हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए निखिल सवानी ने पार्टी पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए इस्तीफ़ा दे दिया है। वहीं इससे पहले एक और पाटीदार नेता नरेन्द्र पटेल ने बीजेपी पर 1 करोड़ का लालच देने का आरोप लगाया है। 26 सितंबर को पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के नेता निखिल सवानी पाटीदार समुदाय के क़रीब डेढ़ सौ लोगों के साथ बीजेपी में धूमधाम से ये कहते हुए शामिल हुए थे कि राज्य सरकार उनके समुदाय के हित के लिए काम कर रही है, लेकिन आज बीजेपी को तगड़ा झटका देते हुए उन्होंने बीजेपी छोड़ दी। सवानी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने जिन योजनाओं का ऐलान किया था वो महज़ चुनावी हथकंडा साबित हुआ। साथ ही उन्होंने पार्टी पर खरीद-फरोख्त के लिए करोड़ों रुपये बांटने का भी आरोप लगाया।
बीजेपी को झटका, सवानी ने पैसों का लालच देने का आरोप लगाकर पार्टी छोड़ी

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण