April 25, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

6 महीने में 430 एनकाउंटर, योगी ने हिंसा का किया खात्मा

यूपी में योगी राज के 6 महीने पूरे हो गए हैं। 19 मार्च को योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इस मौके पर योगी आदित्यनाथ लखनऊ में अपनी सरकार के कामकाज का लेखा-जोखा पेश कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी में मार्च, 2017 के बाद हिंसा की एक भी घटना नहीं हुई। साथ ही उन्होंने बताया कि सूबे से गुंडागर्दी और अपराध का सफाया किया जा रहा है।
इससे पहले योगी ने सोमवार को अखिलेश यादव सरकार पर श्वेत पत्र जारी किया था, जिसमें उन्होंने अखिलेश सरकार पर टिप्पणी करते हुए था कि पुरानी सरकार के बहुत से कारनामे हैं। योगी ने अखिलेश सरकार के दौरान सार्वजनिक संस्थाओं पर कर्ज बढ़ने का भी दावा किया था।

Share to...