April 25, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

फिक्सिंग में फसा पाकिस्तानी बल्लेबाज, लगा पांच साल का बैन

कराची। स्पॉट फिक्सिंग मामले में पाकिस्तान के एक और क्रिकेटर पर प्रतिबंध लगा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पीएसएल के दौरान स्पॉट फिक्सिंग में शामिल होने के लिये बल्लेबाज खालिद लतीफ पर 10 लाख रुपये का जुर्माना और 5 साल का प्रतिबंध लगाया है। पीसीबी की 3 सदस्यीय पंचाट ने खालिद को क्रिकेट बोर्ड की भ्रष्टाचार रोधी संहिता के सभी 6 नियमों के उल्लघंन का दोषी पाया। हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश असगर हैदर की अगुवाई वाली पंचाट ने आज यह संक्षिप्त आदेश जारी किया। खालिद के वकील बद्र आलम ने हालांकि इस फैसले को एक सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि पंचाट इस तरह के निर्णय लेने के लिए अधिकृत नहीं है।

Share to...