April 25, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

फर्जी बाबाओं की लिस्ट बनाने वाले महंत मोहनदास ट्रेन से लापता

फर्जी बाबाओं की लिस्ट बनाने वाले अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता महंत मोहनदास अचानक लापता हो गए हैं। दिल्ली के एक रेलवे स्टेशन से लापता होने के बाद उनके फोन की आखिरी लोकेशन यूपी के मेरठ में मिली है। महंत लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। पुलिस उनका फोन नंबर सर्विलांस पर डालकर तलाश कर रही है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता महंत मोहनदास कल्याण जाने के लिए हजरत निजामुद्दीन स्टेशन आए थे। उनका रिजर्वेशन लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के ए-1 कोच में था। उन्होंने ट्रेन के कोच अटेंडेंट को अपना सामान सौंपा और उसे कल्याण में महंत दामोदर दास को सौंपने के लिए कहा था। इसके बाद से वह लापता हो गए हैं। उनका सेवादार जब उन्हें खाना देने पहुंचा तो उसे महंत अपने कोच में नहीं मिले। इस बात की सूचना जीआरपी को दी गई। पुलिस ने उनके फोन नंबर को सर्विलांस पर डाल दिया। उनकी फोन लोकेशन आखिरी बार उत्तर प्रदेश के मेरठ में दिख रहा है।

Share to...